झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों ने भी मनाया ‘योग दिवस’, योग कर देश को दिया संदेश

498

आज सिर्फ देश ही नहीं पूरे विश्व में योग का डंका बज रहा है. विश्व पांचवा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का थीम ‘पर्यावरण के लिए योग (Yoga for Climate Action)’ मना रहा है। इसी क्रम में आज यूथ युटिल वेलफेयर एसोसिएशन (युवाइण्डिया) के तत्वावधान में बसंतपुर वार्ड में स्थित लालडिग्गी पार्क परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें परिसर में सैकड़ों लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया। इस योग कार्यक्रम में योगाभ्यास एवं योग क्रियाएं कुशल योग प्रशिक्षक रत्नेश कुमार तिवारी के द्वारा योगाभ्यास की क्रिया सिखाई गई।
बताते चलें कि डोम बस्ती व झुग्गी-झोपड़ी वालों के साथ-साथ शहर के समाजसेवी, व्यवसायी, बुद्धिजीवी वर्ग, आमजन बड़ी संख्या में एक साथ योगाभ्यास के लिए पहुंचे थे।

योग प्रशिक्षक ने बताया कि योगाभ्यास सुबह ६ बजे से आयोजित की गई है। इस योग शिविर में विभिन्न तरह के योग से होने वाले लाभ लोगों के बीच बताया गया उन्होंने बताया कि योगाभ्यास क्रिया को सभी उत्साह के साथ कर रहे थे। उन्होंने बताया कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए करो योग रहो निरोग क्रिया अपनाना आवश्यक है। भागदौड़ वाली जिंदगी मे अपने को स्वस्थ रखना सबसे बड़ी चुनौती है।उन्होंने शहरवासियों को बड़ी संख्या में शिविर में भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया।इस अवसर पर शैलेन्द्र कुमार, हर्षित श्रीवास्तव, सुमन गुप्ता, प्रतिमा यादव, आशीष मगहिया, शुभम तिवारी, स्नेह, स्वाति बर्नवाल, गीता बर्नवाल, ममता कुमारी, काजल कुमारी, मिथलेश यादव, सीमा अग्रवाल, विशाल कुमार, शेखर, कन्हिया, सावन, मुनिराज आदि मुख्य भूमिका में उपस्थित रहे।

Advertisement