जनता दरबार में महिला ने योगी को दी चेतावनी, बोली “न्याय नहीं मिला तो बच्चे संग करूंगी आत्मदाह।”

604

गोरखपुर।
शिवरात्रि का मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में है। हर बार की तरह योगी इस बार भी सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दरबार लगाए थे।बहुत सारे लोग अपनी फ़रियाद लेकर योगी के पास आये थे।इन्ही फरियादियों में आज एक महिला भी आई,जिसने योगी को बताया कि उसके पड़ोसी आये दिन महिला और उसके बच्चे को पीटते रहते है। पीड़ित महिला ने बताया कि मामला जमीनी विवाद का है,जिसके चलते आये दिन पड़ोसी उसके परिवार वालो को तंग करते है और मार पीट करते है।पीड़ित महिला ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बोला कि कई बार शिकायत के बाद भी पुलिस की तरफ से कोई कार्यवाही नही की गई।
महिला ने बताया कि इससे पहले भी उसने जनता दरबार मे इसकी शिकायत की थी,परन्तु बस आस्वाशन मिला,न्याय नहीं।

Advertisement
फरियाद सुनते योगी आदित्यनाथ
जनता दरबार

आज जनता दरबार मे महिला ने योगी आदित्यनाथ से फरियाद लगाते हुए बोला कि अगर मुझे नही मिला न्याय तो अपने दुधमुँहे बच्चे संग कर लुंगी आत्महत्या। हालांकि योगी ने महिला को भरोसा दिया कि उसको न्याय जरूर मिलेगा और आरोपियों पर सख्त कारवाई होगी।