गोरखपुर से हिंदू युवा वाहिनी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

1038

कभी योगी आदित्यनाथ के करीबी बताये जाने वाले सुनील सिंह अब योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. जी हाँ हिन्दू युवा वाहिनी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह गोरखपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे. सुनील सिंह ने आज गोरखपुर प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर इस चीज की जानकारी दी.

Advertisement

सुनील सिंह ने बताया की उन्हें तमाम संगठनों का सहयोग भी है. सुनील सिंह को अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने हिंदू युवा वाहिनी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हिंदुस्तान निर्माण दल संसदीय क्षेत्र गोरखपुर से प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा की है.