गोरखपुर विश्विद्यालय द्वार पर छात्र-छात्राओं ने “भारत माता की जय” का लगाया नारा..

513

गोरखपुर।
कल 15 अगस्त हैं यानी स्वतंत्रता दिवस जिसके लिए आज गोरखपुर विश्वविद्यालय पर सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने मिलकर भारत की आजादी में अपने प्राण को त्याग दिया उन वीर पुरुषों को याद किया साथ ही ये प्रण लिया कि महापुरुषों ने जो भारत के लिए सपना देखा था उसको हम युवा पूरा करेंगे।

Advertisement

सभी ने जातिवाद धर्मवाद,क्षेत्रवाद जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया व अखंड भारत में शिक्षा ,रोजगार, व्यापार व गरीब मजलूमों के हक के लिए जन जागरण का काम करने का निर्णय लिया।सभा का नेतृत्व करते हुए अनु प्रसाद ने छात्र-छात्राओं के माथे पर तिरंगा रिबन बांधकर छात्रों से आह्वान किया कि अब तिरंगे का मान और सम्मान हम युवाओं के कंधों पर हैं।सभी ने मिलकर भारत माता की जय का नारा लगाया।इस पूरे कार्यक्रम में सतीश चंद्र,पवन देव,नागेंद्र पासवान,सूरज निषाद आदि मौजूद रहे।