गोरखपुर विश्वविद्यालय 2018 की पदक तालिका में बेटियो ने फिर कायम रखा दबदबा…

388

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की वर्ष 2018 की मेधा सूची में एक बार फिर बेटियों का ही जलवा है। 26 अक्टूबर को आयोजित विश्वविद्यालय के 37वें दीक्षा समारोह में जिन 47 होनहारों को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक एवं स्मृति पदक से नवाजा जाना है, उनमें 36 केवल बालिकाएं हैं।

Advertisement

विश्वविद्यालय परिसर में एमएससी गणित की छात्रा रहीं मान्या मणि त्रिपाठी ने सबसे अधिक 88.92 फीसद अंक प्राप्त वर्ष 2018 में स्नातक एवं परास्नातक स्तर पर संयुक्त रूप शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। एमए दृश्यकला में एक समान अंक होने से दो छात्रों को मेडल मिलेगा।
गुरुवार को परीक्षा विभाग द्वारा पदक दावेदारों की अनंतिम सूची में महज 11 बालक शामिल हैं। अनंतिम मेधा सूची जारी करते हुए परीक्षा नियंत्रक ने बताया है कि तीन अक्टूबर तक इस पर लिखित आपत्ति जताई जा सकती है।