गोरखपुर में हुआ लव-जेहाद,गलत धर्म बताकर लड़की को जाल में फंसाया

493

गोरखपुर।

Advertisement

कुछ दिन पहले यूपी सहित देश के अलग अलग राज्यों में लव जेहाद केस सुनने में आता था।पर उसकी आंच अब गोरखपुर में पड़ गयी।ताज़ा मामला कल का हैं जहां पुलिस ने एक प्रेमी युगल को पकड़ा जिसमे पता चला लड़का अपना धर्म अलग बता कर लड़की के साथ सम्बंध में था और उसके अपने प्रेमजाल में फंसाया हुआ था।मामला कल का हैं जहां गुलहरिया थाने की पुलिस ने भटहट बस स्टैंड के पास एक प्रेमी युगल को शक के आधार पर रोका और पूछताछ करने लगे जिसमे दोनों की सच्चाई सामने आई।लड़की ने बताया कि फेक कॉल के बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ी थी जिसके बाद प्रेमजाल में फंसाकर लड़के ने लड़की के साथ सम्बन्ध बनाने लगा।लड़का शादी का झांसा देकर लड़की को चेन्नई ले जाने के फिराक में था।पुलिस को दोनों ने अपने आप को हिंदू बताया पर जब पुलिस ने युवक का आधार कार्ड देखा तब जाकर लड़की ने जानी सच्चाई।आपको बताते चले लड़का मुस्लिम धर्म का था जबकि लड़की हिन्दू।लड़की की मां की तहरीर पर युवक पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया हैं।आरोपी लड़का गोरखपुर का निवासी हैं जोकि हैदराबाद में रहता था।