गोरखपुर महोत्सव में पहुँची सारदा सिन्हा ने बिखेरा जलवा, झूम उठे लोग..

480

भोजपुरी नाईट में सारदा सिन्हा ने बिखेरा अपना जलवा, सारदा सिन्हा के आवाज पर झूमे दर्शक, सारदा सिन्हा ने मंच सांझा करते ही योगी आदित्यनाथ की तारीफ कर दिया धन्यवाद और दर्शकों को बताया सच्चा साथी, सारदा सिन्हा ने सबसे पहले भजन से अपने भोजपुरी नाईट के कार्यक्रम की शुरुवात।गोरखपुर में हो रहे गोरखपुर महोत्सव के दूसरे दिन भोजपुरी नाईट की सान बढ़ाने आई बिहार की कोकिला यानी देश में बिहार का नाम संगीत के जरिये बिखेरने वाली पद्मभूषण सारदा सिन्हा, मंच पर आते ही उनका गोरखपुर के भोजपुरी कलाकारों ने उन्हें अंग वस्त्र देकर और गुलाब के साथ स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित। अपने आवाज के लिए जानी जाने वाली सारदा सिन्हा ने सबसे पहले भजन गाया, और फिर लोक गीत के साथ लगातार भोजपुरी गाने गाए कर समा को बांध दिया, सारदा सिन्हा की माने तो गोरखपुर महोत्सव में आज भोजपुरी कलाकारों को मंच देने का काम किया जा रहा है।

Advertisement