कुशीनगर में गठबंधन बनाएगी कांग्रेस प्रत्याशी आरपीएन सिंह की राह को आसान!

574

आयुष द्विवेदी

Advertisement

गोरखपुर।

एक है आरपीएन सिंह जोकि पूर्व गृह राज्यमंत्री रहे हैं और गांधी परिवार के बेहद खास भी, वो कुशीनगर लोकसभा से चुनाव लड़ रहे हैं। आरपीएन सिंह कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक हैं और उनका परिवार भी कांग्रेस से शुरू से जुड़ा रहा है। यही कारण है कि कुशीनगर सहित पूरे प्रदेश में कांग्रेस की राजनीति में सबसे बड़ा कद आरपीएन सिंह का है।

2009 के लोकसभा में आरपीएन सिंह सांसद बने और तुरंत ही उनको केंद्र में मंत्री भी बना दिया गया लेकिन मोदी लहर में बहुत अच्छा वोट पाकर भी वह चुनाव हार गए। वर्तमान समीकरण के हिसाब से देखें तो आरपीएन सिंह काफी मजबूत लग रहे है। कारण यह बताया जा रहा है कि गठबंधन से नथुनी कुशवाहा के उतरने से आरपीएन की राह में मुश्किले कम होती दिख रही है। कुशवाहा वोट बीजेपी का कोर वोटर है और कुशीनगर के राजनीति में कुशवाहा जिताने और हराने का माद्दा रखते है। जातिगत समीकरण कुशवाहा गठबंधन की तरफ जाते हुए दिखाई दे रहे हैं इसीलिए गठबंधन ने यहां से बालेश्वर यादव का टिकट काट दिया। लेकिन बालेश्वर के टिकट कटने से अगर सबसे ज्यादा किसी को लाभ हुआ है तो वह आरपीएन सिंह को।