कभी किया था खिलाफत,आज हैं साथ। क्या उपेंद्र दत्त बचा पाएंगे योगी की विरासत!

606

नीतीश गुप्ता
गोरखपुर।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे से खाली हुई गोरखपुर लोकसभा सीट से बीजेपी ने उपेंद्र दत्त शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है। काफी जद्दोजेहद के बाद पार्टी ने उपेंद्र दत्त शुक्ला को मैदान में उतारा। पूर्वांचल में श्री शुक्ला की पहचान ब्राह्मण चेहरे के रूप में होती हैं।
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला काफी लंबे समय से पार्टी और जनता के बीच सक्रिय हैं। लेकिन अब तक उन्हे एक जन प्रतिनिधि के तौर पर जीवन व्यतीत करने का मौका नही मिल पाया है। हालांकि एक दो बार वह कौड़ीराम विधानसभा क्षेत्र से अपना भाग्य भी आजमाए,किन्तु पार्टी का सहयोग उनको टिकट नहीं मिल पाया। उनकी जगह किसी और को पार्टी का सिम्बल मिल गया था।पार्टी के तरफ से टिकट ना मिलने पर उपेंद्र शुक्ला ने निर्दल चुनाव लड़ने का फैसला लिया और उस समय योगी ने उपेंद्र शुक्ला के खिलाफ प्रचार किया था।लेकिन ये भी सही है जब जब उपेंद्र ने सम्बन्धित विधानसभा क्षेत्रों में अपना भाग्य आजमाया तब तब वह अपने विरोधियों पर काफी भारी पड़े थे। 2017 के विधानसभा चुनावों में सहजनवां से उनके नाम की चर्चा चल रही थी किन्तु वर्तमान विधायक शीतल पांडेय के नाम पर आम सहमति बनते ही कहानी खत्म हो गयी। इसके बावजूद वह बीजेपी के साथ हमेशा लगे रहे और पार्टी में क्षेत्रीय अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण ओहदे को सम्हालते रहे। वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनावों में इन्होंने क्षेत्र की सभी सीटों पर भगवा झंडा फहराने में कोई कोर कसर नही छोड़ी थी।
ऐसे में वर्षो से सतत प्रयत्नशील रहे उपेंद्र दत्त शुक्ला को पार्टी हाईकमान व स्थानीय पदाधिकारियों की सहमति के बाद गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में प्रत्याशी घोषित किया गया है।
उपेंद्र शुक्ला ने जिला अध्यक्ष के रुप में भी पार्टी को अपनी सेवा दी है. प्रदेश में जब राजनाथ सिंह की सरकार थी, तो उपेंद्र शुक्ला गोरखपुर में पार्टी के जिलाध्यक्ष थे। उपेंद्र शुक्‍ला विद्यार्थी जीवन से ही भाजपा के प्रति काफी निष्ठावान थे। विद्यार्थी परिषद की राजनीति में भी उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। मौजूदा समय में उपेंद्र शुक्ला भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष हैं, जो 64 विधानसभा 12 लोकसभा क्षेत्रों का एक बहुत बड़ा संगठन क्षेत्र है। शुक्ला इस पद पर 2014 से अभी तक काबीज हैं।

Advertisement