इतिहास में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम, पीएम मोदी ने किसानों की सबसे बड़ी योजना का किया शुभारंभ

731

लाल बहादुर शास्त्री जी ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था। उसी मंत्र को इतने साल बाद किसान के घर तक, किसान के खेत तक, किसान की जेब तक पहुंचाने का काम हो रहा है। आजादी के बाद किसानों से जुड़ी ये सबसे बड़ी योजना आज उत्तर प्रदेश की पवित्र धरती से मेरे देश के करोड़ों किसानों भाइयों के आशीर्वाद से शुरुआत हो रही है.

Advertisement


देश के 1 करोड़ 1 लाख किसानों के बैंक खातों में इस योजना की पहली किश्त ट्रांसफर करने का सौभाग्य मुझे मिला है।मुझे बताया गया है कि देश के 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के किसान इसमें शामिल हैं।इन किसानों को 2 हजार 21 करोड़ रुपए अभी ट्रांसफर किए गए हैं। हमने किसानों की छोटी-छोटी दिक्कतों पर ध्यान देने के साथ ही उनकी चुनौतियों के सम्पूर्ण निवारण पर काम किया है। किसान पूरी तरह से सशक्त और सक्षम बनें, इस लक्ष्य के साथ हम निकले हैं।