Home उत्तर प्रदेश इंतजार खत्म, RRB ग्रुप D का कल परीक्षा परिणाम होगा घोषित

इंतजार खत्म, RRB ग्रुप D का कल परीक्षा परिणाम होगा घोषित

आरआरबी ग्रुप डी परिणाम सोमवार, 4 मार्च को घोषित होगा। 4 मार्च को आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के अगले स्टेज शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जाएगी। अब आरआरबी ने समय का भी ऐलान कर दिया है। रिजल्ट दोपहर 3 बजे आएगा। रेलवे ग्रुप डी की सीबीटी परीक्षा 17 सितंबर से शुरू हुई थी और 17 दिसंबर तक चली। 63000 पदों पर भर्ती के लिये इस परीक्षा में 1.17 करोड़ उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। करीब 1 करोड़ 90 लाख उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन करवाया था।

Exit mobile version