दिवाली पर घर को दिये से रौशन किया जाता है,घर के
आंगन में रंगोली बनाई जाती है।इसके साथ ही दिवाली
की रात को काजल बनाने की भी परंपरा है।इस काजल को अलमारी,तिजोरी और चूल्हे पर लगाया जाता है।कहा जाता है ऐसा करने से सभी तरह की बाधाएं दूर हो जाती है।इस काजल को आंखों में भी डाला जाता है।माना जाता है इस काजल को आंखों में डालने से व्यक्ति बुरी शक्तियों से बचा रहता है।इसके पीछे एक वैज्ञानिक तर्क भी है।दिवाली पर पटाखों के धुएं से आंखों में जलन होने लगती है।ऐसे में काजल लगाने से आंखों को आराम मिलता है।