Home न्यूज़ यूपी के स्वास्थ्य मंत्री को पड़ा दिल का दौरा,अस्पताल में हुए भर्ती..

यूपी के स्वास्थ्य मंत्री को पड़ा दिल का दौरा,अस्पताल में हुए भर्ती..

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह को मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद गोमतीनगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। कॉर्डियोलॉजी विभाग के आईसीयू में उन्हें भर्ती किया गया है। एंजियोग्राफी में दिल को खून पहुंचाने वाली नसों में ब्लॉकेज मिले। इसके बाद डॉक्टरों ने एंजियोप्लास्टी कर तीन छल्ले डाले। डॉक्टरों का कहना है कि इलाज के बाद मंत्री की तबीयत में सुधार है।आपको बताते चले कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद मंगलवार शाम करीब पांच बजे स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह को लोहिया संस्थान लाया गया। यहां कॉर्डियोलॉजी विभाग के डॉ. भुवन चन्द्र के निर्देशन में इलाज शुरू हुआ। सीने में हल्का दर्द की शिकायत पर खून की जांच कराई गई। जिसमें माइनर हार्ट अटैक (आंशिक दिल का दौरा) की पुष्टि हुई। इसके बाद डॉक्टरों ने एंजियोग्राफी करने का फैसला हुआ।कैथ लैब में मंत्री को करीब छह बजे शिफ्ट किया गया। एंजियोग्राफी में दिल को खून पहुंचाने वाली दो धमनियों में रूकावट का पता चला। इसके बाद डॉक्टरों ने एंजियोप्लॉस्टी करने का फैसला किया। संस्थान के निदेशक से मशविरे के बाद एंजियोप्लॉस्टी की गई।डॉ. भुवन ने बताया कि जांच व एंजियोप्लॉस्टी की प्रक्रिया में एक घंटे का समय लगा।

Exit mobile version