महराजगंज जनपद के पनियरा थानाध्यक्ष के द्वारा गरीबो में राहत सामग्री का किया गया वितरण

377

शेषमणि पाण्डेय
महराजगंज जनपद के पनियरा थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के तरफ से राहत सामग्री की व्यवस्था कर आज दिन गुरुवार को गरीबो में वितरण किया गया ।

Advertisement

आपको बतादे कि पनियरा थाना क्षेत्र में इस बार बाढ़ का तांडव देखने को नही मिला लेकिन यूपी सरकार कड़े निर्देश को देखते हुए पुलिस प्रसासन बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए पहले से ही तैयार थी।इसक्रम में पुलिस प्रशासन ने भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कुछ खाद्यान्न सामग्री व कपड़े का प्रबन्ध पहले से कर रखा था।

जिसे पनियरा थानाध्यक्ष ने आज क्षेत्र के गरीबों में राहत सामग्री वितरण कर गरीब जनता को कुछ राहत देने का काम किया है।

इस अवसर पर उन्होंने फूल देवी,राजपति, लक्ष्मीना,परम जोता,मुलका ,प्रेमा, दूईजा,राजेन्द्र प्रसाद,व दुखना आदि उपस्थित तमाम गरीब लोगो को राहत सामग्री का विवरण किया गया ।