Home न्यूज़ प्रियंका गांधी के प्रदेश की राजनीति में प्रवेश से भाजपा पार्टी ...

प्रियंका गांधी के प्रदेश की राजनीति में प्रवेश से भाजपा पार्टी पर नही पड़ेगा कोई असर – योगी आदित्यनाथ

संदीप त्रिपाठी

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा के राजनीति में प्रवेश से लोकसभा चुनावों में भाजपा की संभावनाओं पर राज्य में कोई असर नहीं पडे़गा।

योगी ने कहा, ‘कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को इस बार पार्टी महासचिव (पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी) बनाया है । यह कांग्रेस पार्टी का अंदरूनी मामला है। पूर्व में भी वह कांग्रेस के लिए प्रचार कर चुकी हैं और इस बार भी इससे भाजपा पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर कहा कि यह गठबंधन पहले ही विवादों में उलझ चुका है। यह (गठबंधन) और कुछ नहीं बल्कि ‘हौवा’ है।

Exit mobile version