प्रियंका गांधी के आने से प्रदेश की राजनीति में नहीं पड़ेगा कोई असर: योगी आदित्यनाथ

405
Advertisement

लखनऊ।

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा के राजनीति में प्रवेश से लोकसभा चुनावों में भाजपा की संभावनाओं पर राज्य में कोई असर नहीं पडे़गा। योगी ने कहा, ‘कांग्रेस ने उन्हें (प्रियंका) इस बार पार्टी महासचिव (पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी) बनाया है । यह उस पार्टी (कांग्रेस) का अंदरूनी मामला है। पूर्व में भी वह कांग्रेस के लिए प्रचार कर चुकी हैं और इस बार भी इससे (भाजपा को) कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर कहा कि यह गठबंधन पहले ही विवादों में उलझ चुका है। यह (गठबंधन) और कुछ नहीं बल्कि ‘हौवा’ है।

Advertisement

Advertisement