प्रदूषित हो रहा है पर्यावरण फिर भी पराली जलाने से बाज़ नही आ रहे किसान

647

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के कई ग्राम सभाओं में पराली जलाते समय कुल 8 लोगों को पकड़ा गया।पराली जलाने से पर्यावरण में हो रहे प्रदुषण को रोकने के लिए माननीय न्यायालय के आदेश को एवं उच्चाधिकारियों के निर्देश के बावजूद किसान मान नहीं रहे हैं।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार सीओ फरेंदा अशोक कुमार मिश्र और इंसपेक्टर सुनील कुमार वर्मा की संयुक्त कार्रवाई में आज शाम भ्रमण कर पराली जलाते हुए कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जो लोग पकड़े गए है उनके नाम इस प्रकार है सीताराम पुत्र आधरे, हरीश चंद्र पुत्र बुद्धू, बालकिशन पुत्र हरीश चंद्र, शिवशंकर पुत्र श्यामसुन्दर, मनीराम पुत्र हरिश्चंद्र, निवासी ग्राम पंचायत बनर्सिया कला और सोहराब अली पुत्र गुल मोहम्मद ग्राम मोगलहा को पकड़ा गया।

वही एक दूसरे मामले में पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर पेट्रोल पंप के निकट अपने खेत में पराली जलाते समय स्याम जयसवाल व बनकटी खास गांव के दीप चंद्र शर्मा को पुलिस पकड़ कर थाने लाई और उनसे ₹20000 अर्थदंड वसूला गया और चेतावनी देते हुए आगे से अपने खेत में पराली नहीं जलाएंगे इस बात को स्वीकार करने पर उन्हें छोड़ा गया।

सीईओ फरेंदा ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों पर पुलिस की कार्यवाही कर रही है और उन्हें शासन के निर्देश पर पराली जलाने वाले नियम के तहत सख्त कार्यवाही किया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप क्षेत्र में भ्रमण कर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है