पुलिस ने एप्पल मैनेजर की गोमतीनगर में गोली मार की हत्या
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती नगर में शुक्रवार देर रात करीब पौने तीन बजे मकदूमपुर पुलिस चौकी के पास दो सिपाहियों ने एसयूवी में सवार ‘एप्पल’ के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी को गोली मार दी। गोली लगते ही उसका संतुलन बिगड़ा और गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। वहीं सिर पर गोली लगने से विवेक की मौके पर ही मौत हो गई। यह देखते ही दोनों आरोपी सिपाही मौके से भाग निकले। दूसरे पुलिसकर्मियों ने विवेक को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सना की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर फायरिंग करने वाले कांस्टेबल प्रशांत कुमार और संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच के बाद दोनों आरोपी सिपाहियों को बर्खास्त कर दिया गया है।
एडीजी लॉ एंड ऑडर आनंद कुमार बताया कि हत्या का मामला है। उन्होंने विवेक के चरित्र को लेकर कही गई सारी बातों को सिरे से ख़ारिज भी किया। वहीं एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया- “कांस्टेबल को ऐसा लगा कि गाड़ी में अपराधी बैठे हुए हैं जो गश्त वाली बाइक में टक्कर मारने के बाद भागने की कोशिश कर रहे हैं। यही सोचकर उसने खुद के बचाव में गोली मार दी।