दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे बैंक वाले, शुक्रवार से राहत मिलने की उम्मीद

510

बैंक कर्मचारियों की वेतन वृद्धि को लेकर जारी हड़ताल के कारण देश भर में बैंक सेवाएं आज भी प्रभावित हैं। दो दिन की हड़ताल का आज आखिरी दिन है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंकिंग यूनियन (यूएफबीयू) के आह्वान पर करीब 10 लाख बैंक कर्मचारी भारतीय बैंक संघ(आईबीए) के वेतन में केवल 2 प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव के विरोध में दो दिन की हड़ताल पर हैं। यूएफबीयू में बैंक क्षेत्र के सभी नौ यूनियन शामिल हैं। शुक्रवार से बैंकों में कामकाज सामान्य होने की उम्मीद है।

Advertisement