लखनऊ : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के पिता का देहांत हुआ। राम मनोहर लोहिया संस्थान में भर्ती थे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य इलाहाबाद के दौरे को रद्द कर वापस लौट रहे हैं।
गौरतलब है कि तबीयत खराब होने के बाद केशव प्रसाद मौर्य के पिता को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया लखनऊ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस समय भाजपा के सभी सांसद विधायक अपने अपने क्षेत्र में समय दे रहे हैं इसीलिए केशव प्रसाद मौर्य भी इलाहाबाद गए हुए थे लेकिन अब पिता के देहांत की खबर सुनकर अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर और लखनऊ लौट रहे हैं।