गोरखपुर में 12-13 जून तक पहुचेंगे मानसून के बादल

676

गोरखपुर के किसानों और गर्मी से परेशान शहरवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। इस बार मानसून तय समय से दो-तीन दिन पहले ही गोरखपुर पहुंचने की संभावना है। ताजा मौसम की जानकारी के अनुसार अपने तय समय से 3 दिन पहले यानी कि 12 जून तक मानसून के गोरखपुर पहुंचने की संभावना है।

Advertisement

मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि केरल में हल्की बारिश के साथ 29 मई को मानसून भारत में दस्तक देगा। इस साल भारत में मानसून की बरसात सामान्य रहने की उम्मीद है। औसत बारिश 97 फीसदी दर्ज की जा सकती है, जोकि अर्थव्यवस्था के लिए शुभ संकेत है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून के दस्तक के साथ भारत में बरसात की शुरुआत हो जाएगी। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून उत्तर की ओर बढ़ रहा है जिससे चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी।