गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्षों का हुआ चयन

1540

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक आज देर शाम बेनीगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में गोरखपुर क्षेत्र के महिला मोर्चा के क्षेत्रिय अध्यक्ष के साथ जिला अध्यक्ष का चयन किया गया जिसमें बलिया की रहने वाली सुशीला श्रीवास्तव को गोरखपुर क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है।
वही बैठक में गोरखपुर जिला व महानगर के अध्यक्षों की भी घोषणा हुयी पूर्व में जिले की महामंत्री रही उर्मिला त्रिपाठी को अध्यक्ष बनाया गया साथ ही नेहा चौधरी को महानगर की जिम्मेदारी सौंपी गई इसके साथ ही चंद्रप्रभा पांडे को कुशीनगर भारती शर्मा देवरिया मुनि पांडे सिद्धार्थनगर नीतू राय बलिया दिव्या त्रिपाठी बस्ती संगीता वर्मा संत कबीर नगर मधु पांडे महाराजगंज संचिता बनर्जी आजमगढ़ बिंदु सिंह मऊ को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई उक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महानगर मीडिया प्रभारी निहारिका त्रिपाठी ने गोरखपुर लाइव को दी उन्होंने बताया कि आगे महानगर जिला की टीम बहुत जल्द घोषित की जाएगी।

Advertisement