Advertisement
गोरखपुर।
Advertisement
गोरखपुर पुलिस ने आज एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए शातिर वाहन चोर गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। वही उनके पास से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की।
Advertisement
यह जानकारी आज पुलिस अधीक्षक नगर विनय कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ प्रवीण कुमार सिंह शाहपुर थाने पर पत्रकार वार्ता में दी।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में से गोलू साहनी पुत्र जगनारायण साहनी निवासी शास्त्री नगर चौराहा थाना चिलुआताल गोरखपुर सहित अजय सोनकर पुत्र मुरलीधर सोनकर निवासी शास्त्री नगर थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर, संदीप मिश्रा पुत्र उमाकांत मिश्रा निवासी कृष्णा नगर प्राइवेट कॉलोनी थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर, राकेश गुप्ता पुत्र अनंत लाल गुप्ता निवासी चंद्रगुप्त नगर थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया साथ मे चार मोटरसाइकिल बरामद किया गया
Advertisement