कौवाबाग क्रासिंग के पास सड़क के किनारे 1 महिला शाम के समय अचेत पड़ी मिली।जहां एक “मदद संस्था” के कार्यकर्ता उधर से गुजर रहे थे तभी अचानक उनकी नजर उस महिला पे पड़ी तो वे तत्काल महिला की हाल चाल जानने के लिए वहां रुके तो उस महिला की तबियत बहुत खराब मिली। महिला की आयु 50 वर्ष थी,उस महिला ने अपना नाम मुन्नी बताया इसके बाद वो कुछ बोल नही पा रही थी।संस्था के लोग ने तुरंत 108 चिकित्सा सेवा की मदद लेनी चाही तो वहाँ से एम्बुलेंस उपलब्ध नही है बताया गया तथा 1 घंटे इंतज़ार करने को कहा गया तथा पुलिस को अवगत कराने को कहा गया।महिला की तबियत ज्यादा खराब होने के कारण वहां इंतज़ार करना उचित नही था।जिसके बाद संस्था के लोग 100 नम्बर पर मदद लिया तो पुलिस पहुंची तथा महिला को प्राइवेट टेम्पो से जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल पहुंच के डॉक्टर ने महिला पे आला लगा के चेक किया तथा बिना कुछ जाने मेडिकल कॉलेज रेफ़र करने को कहा मौजूदा लोगो ने प्राथमिक उपचार हेतु बात की तो डॉक्टरं से फटकार मिला ,संस्था के लोगो ने CMO से सम्पर्क करने की बात बोली तो मौजूद डॉक्टर ने किसी तरह से महिला को एडमिट किया।संस्था के लोगो मे नवनीत यादव,गौरव शर्मा,शुभम श्रीवास्तव,अभिनय शाही, सूरज प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद थे।