कांग्रेस प्रत्याशी मधुसूदन त्रिपाठी को मिल रहा जनता का प्यार

457
Advertisement

गोरखपुर।

Advertisement

गोरखपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मधुसूदन त्रिपाठी लगातार जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों को बता रहे है और उनसे कांग्रेस को वोट देने की अपील कर रहे है। मंगलवार को मधुसूदन त्रिपाठी तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ पिपराइच विधानसभा क्षेत्र की जनता से मुलाकात की। जनता में भी कांग्रेस पार्टी और मधुसूदन त्रिपाठी के प्रति गहरा लगाव और प्यार देखने को मिला।

Advertisement

जनता का प्यार पार्टी और मधुसूदन के प्रति देखकर ऐसा लग रहा था मानों कांग्रेस गोरखपुर में वापसी की राह पर है। आये दिन जनता से मिल कर जिस तरीके कांग्रेस कार्यकर्ता और उनके नेता पार्टी की नीतियों को बता रहे है उससे कहीं न कहीं जनता का मूड वापस कांग्रेस की ओर जाता दिख रहा है। गोरखपुर कांग्रेस पार्टी के प्रभारी शिशुपाल ने जनता से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी धर्म की बात नहीं करती और सबको साथ लेकर चलती है।

वहीं जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने भी जनता से कांग्रेस को वोट देने की अपील की और कहा कि कांग्रेस ही जनता के हित के बारे में सोच सकती है। इस दौरान वहां तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे और प्रत्याशी मधुसूदन त्रिपाठी का हौसला बढ़ाया।

Advertisement

Advertisement